सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस द्वारा कमजोर बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये गये
अंडाल(अमन राय ) :देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी दामोदर घाटी निगम के अंडाल स्तिथ दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन के नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत परिचालन छेत्रो में शिक्षा के प्रचार प्रसार की दिशा में सामाजिक दायित्व निर्वहन करने के क्रम में स्थानीय यंग स्टार क्लब के सहयोग से विभिन्न गांवों के 80 निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को स्कूल बैग एवं वाटर बोतल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक दिवस के दौरान डे नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट के श्रृंखला के अंतर्गत 12 नंबर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसटीपीएस के डीजीएम (एचआर बिस्वनाथ जोआरदार उपस्तिथ थे, कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ़ हॉनर के रुप में आसनसोल नगर निगम के पार्षद रुपेश यादव , दुर्गापुर म्युनिसिपल्टी के मेंबर मेयर इन कौंसिल धर्मेंद्र यादव एवं राजू सिंह मैनेजर सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री जोआरदार ने कहा कि कार्यक्रम के तहत असहायों का मदद करना तथा बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना है ताकि वे बड़े होकर बच्चे समाज के मुख्यधारा से नहीं भटक सके । इन बच्चों को भी शिक्षा का उतना ही अधिकार है।श्री यादव ने सभी बच्चो को मन लगाकर पढ़ने एवं अच्छे अंक लाकर विद्यालय एवं अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने की अपील की।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?