दुर्गापुर फ्रेट टर्मिनल सहित तीन संस्थाओ ने लिया बनफूल सरणी के देखभाल का जिम्मा
दुर्गापुर(अमन राय) : बनफूल सरणी (सागर भांगा) सड़क की बदहाली एवं विद्युत रोशनी व्यवस्था को लेकर सोमबार को निगम के चार नम्बर बोरो कार्यालय में बैठक की गई. इस मौके पर मेयर परिषद के प्रशासन बोर्ड के सदस्य श्री धर्मेंद्र यादव ,कोक ओवन थाना के प्रभारी श्री संजीव दे निवर्तमान कांसिलर श्री सुशील भट्टाचार्य, एसआरएमबी के श्री दुर्गेश पांडे जी, ग्रेफाइट इंडिया के श्री सदानंद मुखर्जी, दुर्गापुर फ्रेट टर्मिनल के डायरेक्टर श्री राकेश भट्टड एवं जोनल सेंटर के निवासी लोग मौजूद थे.बताया जाता है की सड़क की बदहाली को लेकर आम नागरिकों में काफी रोष है.जिसकी वजह से इस बैठक का आयोजन किया गया.मालुम हो की अड्डा द्वारा सड़क के नवीनीकरण की पहल की गई है.लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है. .लोगो की दिक्कते को देखते हुए.तब तक के लिए एसआरएमबी, दुर्गापुर फ्रेट टर्मिनल एवं ग्रेफाइट इंडिया मिलकर इस रास्ते की देखभाल करेंगे.निगम की ओर से धर्मेंद्र यादव ने आश्वासन दिया की विद्युतीकरण की अति शीघ्र व्यवस्था की जाएगी. दुर्गापुर फ्रेट टर्मिनल के डायरेक्टर श्री राकेश भट्टड ने कहा की लोगो की असुबिधा को देखते हुए हमलोगों ने इसके देखभाल का जिम्मा लिया है.उस महती कार्य में कोकोभेन थाना प्रभारी संजीव दे और निगम प्रशासन बोर्ड के सदस्य धर्मेन्द्र यादव की भूमिका सराहनीय रही है.इस मौके पर मोहनलाल माझी,रिंटू पांजा,आशीष केश,भूषण चौधरी,सुभांकर कुंडू, तृप्ति साहा, भारती तिवारी, आदि मौजूद थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?