सेवा से सेवानिवृत्ति तक डीवीसी कर्मचारियों का सम्मान

सेवा से सेवानिवृत्ति तक डीवीसी कर्मचारियों का सम्मान

दुर्गापुर : डीवीसी की सेवाओं से सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री संतोष कुमार मंडल, चाज हैंड इलेक्ट्रिक, श्री प्रफुल्ल माजी फार्मासिस्ट, श्री तिमिर बरन साहा, शिक्षक, श्री पी गणपति राव, तकनीकी सहायक, श्री सुबोध सुकुल, तकनीकी सहायक को गर्मजोशी से विदाई दी गई। समारोह डीवीसी डीटीपीएस के मुख्य अभियंता के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान श्री सुकुमार साहा महोदय ने किए और उन्होंने सभी सेवा निबृत कर्मचारियों को बहुत सुभेक्षा दिए और डीवीसी को अपना मूल्यवान जीवन का श्रम देकर डीवीसी को उच्च स्थान पर लाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिए ।श्री समीर कुमार साहा डीजीएम (प्रशासन), ने कहे की आप सभी सेवा निबृत कर्मचारियों डीवीसी में योगदान सराहनीय रहा । आगे का जीबन भी बहुत खुशहाल हो यही आशा रहा ।श्रीमती गोपा चक्रवर्ती, श्री राम बचन राव, श्री पलास रॉय, श्री सुदीप्त पांजा डॉ चिन्मय माजी, श्री कौशल कुमार सीनियर मैनेजर , श्री संजय प्रियदर्शी के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सम्मानित उपस्थिति रही। यह भावपूर्ण सभा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति उनके समर्पित और अनुकरणीय कार्यकाल के दौरान अर्जित गहरी प्रशंसा, सम्मान और सद्भावना का प्रतिबिंब थी। डीवीसी डीटीपीएस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने समर्पित और अनुकरणीय कार्यकाल के दौरान यह सम्मान अर्जित किया।टीम डीवीसी डीटीपीएस ने एक खुशहाल, स्वस्थ और संतुष्टिदायक सेवानिवृत्त जीवन के लिए सभी सेवानिबृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिए ।सेवानिवृत्त कार्यक्रम एचआर टीम ने सुसज्जित से आयोजित किया और सभी ने प्रशंसा भी किए ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0