देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम

देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम

दुर्गापुर :देश के 75वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं. इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कई कार्यक्रम किये गए . इसी क्रम में कांग्रेस नेता तरूण रॉय ने आज सुबह से कई गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले, उन्होंने गोपालमथ प्राइमरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी। इसके बाद कई क्लबों के अलावा कई इलाकों के कांग्रेस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया बच्चों के बीच मिठाइयाँ और चॉकलेट बाँटी और कुछ जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किये। तरुण रॉय के साथ अल्पसंख्यक सेल के नेता शेख इस्लाम, युवा कांग्रेस नेता सुब्रत घोष, महिला मंत्री संगीता घोष, इंटक नेता तुषार घोष विभिन्न कार्यक्रमों में थे. अपने भाषण में तरुण रॉय ने कहा, गणतंत्र दिवस का मतलब देश के लोकतंत्र की गरिमा और उसकी सुरक्षा है. लेकिन अब उस लोकतंत्र को कई तरह से बर्बाद किया जा रहा है. तो, इस विशेष दिन पर हम सभी को गणतंत्र दिवस के सही अर्थ का एहसास होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0