शिल्पांचल में निकली रामनवमी के उपलक्ष में शोभायात्रा

शिल्पांचल में निकली रामनवमी के उपलक्ष में शोभायात्रा

दुर्गापुर ( अमन राय ):पूरे देश के साथ साथ पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल में भी श्री राम नाम के नारो के संग दुर्गापुर के विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई. पावर हाउस, डंगाल महावीर अखाड़ा, मेन गेट, सेकेंडरी, सहित और कई जगहों से अखाड़ा कमेटियों द्वारा झांकियां निकाली गई. वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा भी शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्री राम सीता लक्ष्मण एवं हनुमान जी सहित और कई रामायण के पात्र अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण करवाया गया.

 स्टील टाउनशिप के विभिन्न हिस्सों से होते हुए यह शोभायात्रा रामलीला मैदान मे पहुंची.

   आपको बता दें दुर्गापुर अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा हर साल इस रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है. जिसमें काफी दूर-दूर से लोग यहां एकत्रित होकर रावण दहन एवं आतिशबाजी का आनंद लेते हैं.

सेल के स्टील टाउनशिप स्थित रामलीला मैदान में भव्यता के साथ रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जायेगा क्योंकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत पिछले दो वर्षों से इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा था. इस बार अनुमति मिलने पर सभी पदाधिकारियों में हर्ष है. अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद के सदस्य बताते हैं कि इस बार हम कार्यक्रम को धूमधाम से मनायेंगे और इस बार रावण दहन का भव्य कार्यक्रम को देखने रामलीला मैदान में हजारों की भीड़ मौजूद रहेगी. इसकी व्यवस्था और देखरेख कमिटी के लोग प्रशासन के सहयोग से करेंगे जिसकी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है. शोभा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय संस्कृतिक परिषद के महामंत्री  उपेंद्र नाथ मिश्रा, धर्मेंद्रर यादव मेंबर  बोर्ड ऑफ  एडमिनिस्ट्रेशन डीएमसी  कोषाध्यक्ष अनोज भारती, महेंद्र राय सहित और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0