आरपीएफ दुर्गापुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
दुर्गापुर : आरपीएफ पोस्ट दुर्गापुर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम लीडर एसआई अंजू माहुर ने एसआई शिशिर कुमार,एएसआई बी.बनर्जी के साथ पोस्ट कमांडर आरपीएफ दुर्गापुर श्री प्रवीण कुमार गुप्ता की देखरेख में कार्मेल गर्ल्स स्कूल दुर्गापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 450-500 लड़कियों को मानव तस्करी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?