ईसीएल में मनाया गया वार्षिक ख़ान सुरक्षा सप्ताह समारोह

ईसीएल में मनाया गया वार्षिक ख़ान सुरक्षा सप्ताह समारोह

    

सांकतोडिया(अमन राय)ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तूरिया क्षेत्र के प्रगति मैदान में वार्षिक ख़ान सुरक्षा सप्ताह 2022 के अंतिम दिन दिनांक 18.05.2023 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य खान निरीक्षक और खान सुरक्षा महानिदेशालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के महानिदेशक श्री प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पांडा के द्वारा की गई।कार्यक्रम में श्री उज्जवल ताह उपमहानिदेशक पूर्वी जोन डीजीएमएस एवं ईसीएल के निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी)योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस मौक़े पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात् रंग-बिरंगे ग़ुब्बारे छोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत ईसीएल के सभी क्षेत्रों सहित अन्य कंपनियों द्वारा सुरक्षा थीम के तहत लगाए गये विभिन्न स्टाल का उक्त विशिष्ट अतिथियों ने निरीक्षण किया।इसके उपरांत मंच पर दीप प्रज्वलित किया गया एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया तथा कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत को बजाया गया | तत्पश्चात् सभी उपस्थितजनों द्वारा सुरक्षा संबंधित प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम में उपस्थित उपरोक्त लिखित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में अपना उद्धबोधन दिया गया।देर शाम तक चले कार्यक्रम में ईसीएल के कर्मियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे लोक नृत्य, लोक संगीत, रेस्क्यू टीम द्वारा सीपीआर का प्रदर्शन, समूह सुरक्षा गीत, शास्त्रीय नृत्य, सेफ्टी संबंधित नाटक “साउंड ऑफ़ सेफ्टी” आदि का प्रदर्शन किया गया और विभिन्न श्रेणियों में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2022 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।इस मौक़े पर खान सुरक्षा के निदेशक और उप निदेशक, ईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक और ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधिगण, अभिकर्ता, ख़ान प्रबंधक, डब्ल्यूबीपीडीसीएल, सेल, सीईएससी तथा डीपीएल के प्रतिनिधिगण एवं सभी खानों, प्रशिक्षण केंद्रों और चिकित्सा केंद्रों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।वार्षिक ख़ान सुरक्षा सप्ताह का उक्त कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संम्पन्न हुआ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0