कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की नारायणकुड़ी परियोजना कार्यालय परिसर में पौधारोपण

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की नारायणकुड़ी परियोजना कार्यालय परिसर में पौधारोपण

जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना कार्यालय परिसर में आज (03/06/2023) पौधारोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर विविध आयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नारायणकुड़ी परियोजना कार्यालय में पौधारोपण किया गया। अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता श्री राजकुमार बंद्योपाध्याय के साथ, प्रबंधक श्री पिजुश तिवारी, अधीनस्थ अभियंता श्री धर्मेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इनके साथ, मेसर्स गेनवेल तथा मेसर्स देको के प्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि पौधारोपण एक पुनीत कार्य है और इसके लिए हमें किसी तिथि विशेष की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है और पूरे वर्ष हम अलग-अलग स्थलों पर पौधारोपण करते हैं। 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के अंतर्गत आज यह पौधारोपण नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना कार्यालय परिसर में किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0