कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चेयरलिफ़्ट मैनराईडिंग सिस्टम संबंधी जागरुकता कार्यशाला संपन्न

जमुड़िया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में आज (07/08/2023) चेयरलिफ़्ट मैनराईडिंग सिस्टम संबंधी जागरूकता कार्यशाला सफलतापूवर्क संपन्न हुई। ग़ौरतलब है कि इस कार्यशाला में खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक (यांत्रिकी) श्री अजय कुमार यादव, निदेशक (यांत्रिकी) श्री नरेश गोविंद फुले, उप निदेशक (यांत्रिकी) श्री जी. वी. रंगाराव व उप निदेशक (यांत्रिकी) श्री सुनील बेबी योहानन की प्रमुख उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी अभिकर्ता, कोलियरी प्रबंधक, कोलियरी अभियंता, वर्कमैन इंस्पेक्टर (यांत्रिकी), मेकानिकल फिटर/फोरमैन आदि प्रतिभागियों के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया और कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन काफ़ी प्रासंगिक और उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र की संरक्षा संबंधी प्रतिबद्धता पर पड़ेगा। इस महत्वपूर्ण विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति उप निदेशक (यांत्रिकी) श्री रंगाराव की ओर से की गयी जहाँ विस्तार से इसकी उपयोगिता स्पष्ट की गयी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?