परिषद द्वारा जरूरतमंदों को बांटे कंबल वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन



दुर्गापुर: सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा दुर्गापुर स्टील टाउनशिप स्थित राजेंद्र भवन में एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए परिषद ने 50 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से दुर्गापुर नगर निगम (DMC) के वाइस चेयरपर्सन धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। उनके साथ अनोज भारती, महेंद्र राय,धर्मेन्द्र जी,अजब नारायण, उपेन्द्र नाथ मिश्र,विरेन्द्र नाथ पांडेय, श्याम मंडल, नारायण राजभर,आद्या साह,उपनेश कुमार, रमण उपाध्याय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने कर-कमलों से लोगों को कंबल प्रदान किए। अतिथियों ने परिषद के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सेवा है।सेवा कार्य के उपरांत शाम के सत्र में परिषद द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिनकर तिवारी,उपाध्यक्ष नरेश शर्मा,अजब नारायण सिंह,धर्मेंद्र यादव, उपेंद्र मिश्रा,बिरेंद्र नाथ पांडेय,श्याम मंडल,अनोज कुमार भारती, जेपीएन ओझा, महेंद्र राय, केके झा,रामेश्वर यादव, अनिरुद्ध सिंह,उपनेश कुमार,अद्यानंद शॉ, रमन उपाध्याय,अशोक पांडेय,मिंटू चौधरी आदि उपस्थित थे.यह पत्रिका परिषद के वर्ष भर के कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक संकलन है। इस दौरान परिषद के सक्रिय सदस्यों ने संस्था की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में परिषद के सभी सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे माहौल एक पारिवारिक मिलन समारोह जैसा नजर आया। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद एक भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?