NIT दुर्गापुर में डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती पर विशेष समारोह

NIT दुर्गापुर में डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती पर विशेष समारोह

दुर्गापुर: आधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) दुर्गापुर के 'डीएम सेन ऑडिटोरियम' में एक भव्य और विचारोत्तेजक समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों ने बाबा साहेब के आदर्शों को नमन किया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. संजय कुमार (रजिस्ट्रार),प्रो. तमाल मंडल (संपर्क अधिकारी, एससी/एसटी सेल),प्रो. अतुल कृष्ण बनिक (डीन, पी एंड डी), आदि संस्थान के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.संबोधन के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके दूरदर्शी विचारों पर प्रकाश डाला।रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने समाज के निर्माण में संविधान की शक्ति और समानता के महत्व को साझा किया।प्रो. तमाल मंडल और प्रो. अतुल कृष्ण बनिक ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में सामाजिक न्याय और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों की अनिवार्य प्रासंगिकता पर बल दिया।कार्यक्रम को सुचारू बनाने में एससी/एसटी सेल के सदस्यों और एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग और प्रबंधन ने इस समारोह को अनुशासित और सफल बनाया। अंत में, एससी,एसटी सेल के प्रतिनिधि द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभा का समापन हुआ।एनआईटी दुर्गापुर में आयोजित यह समारोह केवल एक औपचारिक जयंती समारोह नहीं था, बल्कि यह बाबा साहेब द्वारा देखे गए 'समानता और न्याय' के सपने को साकार करने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक था। शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने और एक समावेशी समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0