चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस जुटी आगे की कार्रवाई में

चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस जुटी आगे की कार्रवाई में


सालानपुर:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाना अंतर्गत कल्यानेश्वरी  फाड़ी क्षेत्र के देंदुआ पंचायत के नकरजोरिया स्थित एक साबुन के फैक्ट्री से साबुन बनाने वाले रंग कि चोरी की घटना पुलिस को मिली थी | इसे देखते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी थी एवं पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को धर दबोचा | तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिसिया कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस को चार और आरोपियों का नाम बताया | जिसमें से पुलिस ने दो को पकड़ लिया और बाकी की तलाश में जुट गई है | आरोपियों का नाम कार्तिक बाउरी , मदन सरकार, विश्वजीत कर्मकार,पिंटू साव रविशंकर बाउरी है  |  पुलिस अब इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके साथ ही इनके गैंग के बाकी शातिरो की भी तलाश कर रही है|


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0