जयंती व पुण्यतिथि समारोह एवं परिचर्चा सह ब्रह्मर्षि मिलन समारोह कार्यक्रम

आसनसोल :आश्विन माह के पितृपक्ष के अवसर पर ब्रह्मर्षि रक्षक प्रहरी मंच पश्चिम बर्धमान ज़िले के तत्वाधान में रानीगंज, पंजाबी मोड़ ,राय साहब के हाल में जयंती व पुण्यतिथि समारोह एवं परिचर्चा सह ब्रह्मर्षि मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया I देश का पहला ऐसा मंच है जो ब्रह्मर्षि समाज के पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानीयों, क्रांतिकारीयों और विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि मनाता है। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानी रामवृक्ष बेनीपुरी जी की 55वी पुण्यतिथि, उत्तरप्रदेश के आज़मगढ़ जिले के स्वतंत्रता सेनानी झारखंडे राय जी की 109वी जयंती, बिहार के बेगुसराय जिले के स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 115वी जयंती और बिहार के नालांदा जिले के स्वतंत्रता सेनानी सर गणेश दत्त सिंह जी की 80वी पुण्यतिथि मनाई गई l इस कार्यक्रम सभी भाई ने पुष्पांजलि अर्पित किए। 1965 के भारत-पाक युद्ध शहीद हुए जवान मेजर आशाराम त्यागी , राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के छोटे सुपुत्र केदारनाथ सिंह,आसंसोल के रहने वाले दिनेश राय जी को दो मिनट मौन होकर श्रदांजलि दी गई I कोलकता,आसनसोल,दुर्गापुर,कुल्टी,रानीगंज,सीतारामपुर, JK नगर, पानागढ़ इत्यादि स्थानो से ब्रह्मर्षि भाई उपस्थित हूए मंच की संचालान धीरज कुमार ने किए कार्यक्रम में उपस्थित हमारे अभिभावक और सलाहकार के रूप में दुनिया राय जी,मुन्ना सिंह,चुन्नु तिवारी, धर्मेन्द्र राय, सुजीत सिंह,सादन सिंह ,SP सिंह ,ऋतुराज कुमार, नवलेश सिंह, शिवनाथ सिंह ,सुरेश राय , रौशन सिंह , हरि शंकर तिवारी , ननकु शुक्ला, अरविंद सिंह ,अजित राय, संजीव सिंह , अनन्त शर्मा , सुधीर कुमार और आकाश कुमार इत्यादि लोगो उपस्थित होकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे I आत्मीय मुलाक़ात के साथ-साथ समाज के मजबूती पर घण्टों गम्भीर चर्चाएं भी हुई I धन्यवाद ज्ञापन दया शंकर राय जी ने किए I
Click Here to Visit
What's Your Reaction?