ट्रैफिक पुलिस का मानवीय चेहरा

ट्रैफिक पुलिस का मानवीय चेहरा

दुर्गापुर(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 24घंटे तत्पर पर है | पुलिस की ओर से समय-समय पर छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत कर रही है | इन दिनों उच्च माध्यमिक की परीक्षा चल रही है ऐसे में छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से पुख़्ता इंतजाम किए गए है | साथ ही इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा कुछ ऐसे मानवीय कार्य किए जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा चहु ओर हो रही है. एक ऐसा ही कार्य का उदाहरण है, दुर्गापुर ईस्ट जोन ट्रेफिक पुलिस के दुर्गापुर के मुचिपड़ा ट्रेफिक गार्ड को खबर मिली की दुर्गापुर बिधान नगर गवर्नमेंट स्पॉन्सर हाई स्कूल की एक परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड लाना भूल गयी है. दुर्गापुर मुचिपाड़ा ट्रैफिक के टीएचजी तापस पाल ने तत्परता के साथ आईक्यू सिटी से एडमिट कार्ड ले आए। ट्रैफिक पुलिस की इस सहयोग के लिए परीक्षार्थी सहित उनके अभिभावक ने पुलिस का धन्यवाद किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
4
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1