संस्था के सदस्यों ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
दुर्गापुर (अमन राय ): दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया शत शत नमन किया गया. संस्था के महासचिव अजय कुमार चौबे ने बताया कि संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. संविधान निर्माता भारत रत्न अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर चर्चा किया गया. शिक्षा मानव जीवन के लिए सर्वोपरि है. शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और देश प्रेम के साथ ही कोई व्यक्ति महापुरुष बनता है. आज पूरे विश्व को गर्व है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर उक्त बातें महासचिव ने अपने संबोधन में कहा. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह संघ के महासचिव अजय कुमार चौबे संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव संघ के वरिष्ठ सदस्य सुब्रतो चटर्जी संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव प्रसाद यादव उपस्थित थे.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?