पांडेश्वर के बांकोला में रक्तदान शिविर का आयोजन

पांडेश्वर के बांकोला में रक्तदान शिविर का आयोजन

 पांडेश्वर( अमन राय): रक्तदान महादान इसी को ध्यान में रखते हुए पांडेश्वर के बांकोला क्षेत्र में अल्पसंख्यक महिलाओं द्वारा बांकोला शंकरपुर, मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था । इस रक्तदान शिविर में कुल 50 महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.रक्तदान शिविर में नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती एवं पश्चिम बर्दवान जिला परिषद कृषि अधिकारी अनुभा चक्रवर्ती रक्तदान शिविर में पांडबेश्वर प्रखंड की प्रखंड अध्यक्ष कृति मुखर्जी, पांडेश्वर प्रखंड के इंटक अध्यक्ष रामचरित पासवान, पंचायत सदस्य जुम्मन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति रक्तदान शिविर में मौजूद थे. इस रक्तदान शिविर के मौके पर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है . इससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है. यह एक पुनीत कार्य है.आज की अल्पसंख्यक माताओं और बहनों ने घर से निकलकर ऐसे किया रक्तदान, हमें गर्व है भविष्य में हम और अधिक प्रोत्साहित करना चाहते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0