डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न

अंडाल : डीवीसी, डीएसटीपीएस स्थित दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में दिनांक 28 जून, 2025 को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दाघानि, दुइताविके, अंडाल की 12वीं तिमाही बैठक (अप्रैल-जून, 2025) का आयोजन वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुआत समिति अध्यक्ष महोदय सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मंगल दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाएँ केवल अभिव्यक्ति के माध्यम मात्र नहीं हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, एकता और आत्मगौरव का आधार हैं। आगे उन्होंने कहा कि डीएसटीपीएस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक प्रयास से आज राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन के क्षेत्र में हमारी परियोजना ने निरंतर प्रगति की है। महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें न केवल अब तक की प्रगति की समीक्षा करती हैं, बल्कि भावी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा भी प्रदान करती हैं।बैठक में कार्यसूची के प्रमुख विषयों - पिछली (11वीं) बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि, मार्च, 2025 अंत की तिमाही प्रगति रिपोर्ट के भाग 1 व 2 की तुलनात्मक समीक्षा, वर्ष 2025-2026 हेतु डीएसटीपीएस में राजभाषा नीति के अनुपालन से संबंधित जाँच-बिंदुओं की समीक्षा, परियोजना प्रधान महोदय द्वारा सुझाए गए बिंदुओं आदि पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु महाप्रबंधक (असैनिक/मा.सं.) श्री अरिजीत मजुमदार को "राजभाषा प्रशस्ति-फलक" एवं हिंदी पुस्तिकाएँ भेंट कर सम्मानित किया।बैठक में वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.) श्री सुधीर कुमार व्यास, महाप्रबंधक श्री एस. आर. पांडा, महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार सहित समिति सदस्य उप महाप्रबंधक श्रीमती सौमिता रॉय, श्री देबकान्ति गुप्ता भाया, डॉ. किसन मंडल, श्रीकांत गेडाला, वरिष्ठ प्रबंधक श्री जयंत कुमार यादव, श्री दिलीप कुमार, विवेक्स कुमार सिन्हा, प्रबंधक मो. शमीम अहमद, श्री जितेंद्र कुमार रजक, श्री देबमाल्या साहा, श्री सुधीर कुमार, श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्रीमती पूनम यादव, मो. कासिफ़ रिजवी, श्री सुभाष कुमार, श्री मनीष जैन, श्री राजीव कुमार, श्री विवेकानंद, सहा. प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती आकांक्षा राज, कार्यपालक श्रीमती जयंती मुखर्जी, श्री हरिशंकर हरि आदि अनुभागीय एवं कार्यालय प्रमुख तथा विभिन्न अनुभागों के राजभाषा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समापन समिति संयोजक एवं हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?