सीआरपीएफ दुर्गापुर कैम्प में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सीआरपीएफ दुर्गापुर कैम्प में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र दुर्गापुर ने गौरवता के साथ अपने देश के आजादी की 78वें दिवस को मनाया। इस पावन बेला पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के प्रमुख श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में श्री देवव्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दुर्गापुर द्वारा पदकों से सुसज्जित सेरेमोनियल गार्ड की सलामी लेने के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सर्वप्रथम, इन्होंने उपस्थित सभी को तथा उनके परिवारजनों को अपने देश के आजादी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने उद्बोधन में श्री भट्टाचार्य ने आजादी की महत्ता तथा इसकी गौरवगाथा से सभी उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित किया। इस भव्य एवं गौरवशाली कार्यक्रम में कई वीर नारियां एवं इस बल के वेटेरंश उपस्थित थे। अपने संबोधन में यह भी अभिव्यक्त किए कि आजादी को पाना जितना कठिन है उससे कहीं अधिक कठिन है उसे बरकरार रखना। भारत सरकार द्वारा हमारे बल को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, परन्तु इस देश की प्रमुख सुरक्षा बल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और भी ज्यादा हो जाती है। इसी पावन बेला पर केन्द्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, दुर्गापुर एवं सीआरपीएफ मांटेसरी स्कूलों में श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर ने झण्डोत्तोलन किया तथा वहां के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकगण तथा अभिभावकों को इस स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई। दुर्गापुर कैम्प परिसर में 100 फीट ऊंची विशाल राष्ट्रध्वज 78वें स्वतंत्रता दिवस की शान में फहराया गया जो इस बल की अपने राष्ट्र के प्रति देश-भक्ति का परिचायक है। सीआरपीएफ की शौर्यता एवं वीरता के कारण ही इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा इसे 05 शौर्य चक्र एवं दर्जनों वीरता पदक प्रदान किया गया जो कि अपने आप में एक मिसाल है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0