पुलिस कि मदद से आईएसपी के आवासों पर अनाधिकृत कब्जा हटाने कि मुहिम
आसनसोल(अमन राय) : इस्को स्टील प्लांट के बर्नपुर टाउनशिप में अनाधिकृत आवासों को खाली करने की मुहिम को पुलिस की मदद से और तेज किया जा रहा है ।
शनिवार को दिन भर चली इस मुहिम में पुलिस की मदद से इस्को स्टील प्लांट के नगर सम्पदा व संरक्षा विभाग की टीम तथा इसके लिए बनाई गई समिति के सदस्यों ने बर्नपुर गुरुद्वारा के पास स्थित कंपनी के चौदह ऐसे अनाधिकृत आवासों को खाली कराने के लिए दौरा किया |
ये आवास हैं एबी(जी)-7/2, 3/2, 9/9, 19/9, 24/9, 34/11, 36/12, 42/3, 43/8, 44/3, 49/10 तथा एफ-1/1 और जी-18/1|
गौरतलब है कि इन सभी आवासों में बिना अनुमति के रह रहे लोगों को पहले ही इस्टेट कोर्ट द्वारा उचित सुनवाई के पश्चात घर खाली करने का आदेश दे दिया गया है |
अब इस्टेट कोर्ट के आदेशों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस भी प्रतिबद्ध है तथा ऐसे में आवासों में बिना अनुमति के रह रहे लोगों के लिए घर खाली करने के अलावा कोई चारा नहीं है |
हालांकि इनमें से तीन घरों में ताला लगा हुआ पाया गया परंतु बाकी सभी में बिना अनुमति रह रहे परिजनों को तीन दिनों के भीतर घर खाली करने को कहा गया |
अप्राधिकृत कब्जे में संलिप्त लोगों को ये भी बताया गया कि खाली नहीं करने कि परिस्थिति में पुलिस की मदद से जबर्दस्ती घर खाली कराया जाएगा जिसमें कि जरूरत पड़ने पर घर के सामानों को भी जब्त किया जा सकता है |
पुलिस बल के साथ अनाधिकृत आवासों को खाली कराने हेतु बनाई गई समिति में इस्को के पांचों यूनियन तथा आफिसर्स एसोसियेशन के प्रतिनिधि के अलावा कार्मिक व नगर विभाग के अधिकारी भी हैं |
संचार प्रमुख भास्कर कुमार ने इस्टेट कोर्ट के आदेशों को सही अंजाम देने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों कि सराहना करते हुए कहा कि कंपनी अपने आवासों को गैर क़ानूनी कब्जे से मुक्त कराने को प्रतिबद्ध है क्योंकि इसी अप्राधिकृत कब्जे के कारण इस्को अपने सभी कर्मियों को कंपनी आवास की सुविधा मुहैया नहीं करा पा रही है ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?