हर घर तिरंगा अभियान सीआरपीएफ दुर्गापुर की बाईक रैली मार्च   

हर घर तिरंगा अभियान सीआरपीएफ दुर्गापुर की बाईक रैली मार्च   

दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, दुर्गापुर ने भारत सरकार की “हर घर तिरंगा” अभियान के पहल को जमीनी हकीकत पर क्रियान्वित करने के उद्देश्य से विशाल बाईक रैली निकाला । ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, दुर्गापुर के प्रशासनिक प्रमुख श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक ने स्वयं बाईक पर चलाकर इस रैली का नेतृत्व किए। सीआरपीएफ कैंप के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं सकड़ों जवानों ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे रैली में देश-भक्ति की गौरव गाथा देखते ही बनती थी । इस रैली के जरिए आस-पड़ोस के स्थानीय नागरिकों में देश-भक्ति की भावना को जगाना तथा तिरंगे की गौरव को बताना ही मुख्य उद्देश्य था । सीआरपीएफ, कैंप से रैली शुरू कर डिफेंस कॉलोनी, अमरावती मोड, बी-1 मोड, मामड़ा, हिमशीला, आई.क्यू. सिटी मोड आदि की आम जनता में तिरंगा रैली के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया गया। श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक ने सीआरपीएफ के मोंटेसरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के बीच जाकर उन्हें तिरंगा वितरित किए । दुर्गापुर के स्थानीय नागरिकों द्वारा इस रैली के प्रति गौरव प्रकट करते हुए इसे काफी सराहा गया जो कि रैली की सफलता का परिचायक है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0