डीवीसी डीएसटीपीएस में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

डीवीसी का मुख्य ध्येय पर्यावरण हितैषी विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देते हुए एक खुशहाल और सुखी-संपन्न भारत का निर्माण करना है - श्री संचयन साहा

दुर्गापुर : डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल, दुर्गापुर : दिनांक 15 अगस्त, 2024 को दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन प्लांट के शौर्य भवन के समक्ष संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री संचयन साहा , कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान, डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा सीआईएसएफ, डीएसटीपीएस यूनिट के आगवानी में परेड का निरीक्षण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संचयन साहा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में तथा देश के सरहदों पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले तमाम अमर शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दामोदर घाटी निगम भी इसी योजना का एक प्रतिफल है तथा विगत 76 वर्षों से देश के विकास में अपना महती योगदान दे रहा है। आगे, डीवीसी के डीएसटीपीएस प्लांट पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्लांट अपने नौ-दस वर्षो की पावर उत्पादन यात्रा के दौरान विगत 2015-16, 2017-18, 2018-19 व 2021-22,एवं 2023-24 हेतु यानी 5 बार दामोदर घाटी निगम स्तर पर उत्कृष्ट उत्पादन करने वाला केन्द्र के पुरस्कार को हासिल किया है। वर्ष 2022-23 में भी इस संयंत्र को द्वित्य स्थान प्राप्त हुआ और सीएसआर के छेत्र में भी साल 2023-24 मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और साल 2022-23 मे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जो इस प्लांट के गर्वित इतिहास को बताता है , इस परियोजना ने भारत के सेन्ट्रल सेक्टर के थर्मल पावर प्लांटों के बीच टॉप टेन विद््युत उत्पादन की श्रेणी में भी सात बार राष्ट्रीय कीर्तिमान को स्थापित किया है। इतना ही नहीं, निगम के मूलमंत्र ‘हमसे है लाखों चेहरे पर मुस्कान’ को चरितार्थ करता हुआ डीएसटीपीएस, सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 08 पंचायतों के 54 ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। आगे उन्होंने निगम एवं इस परियोजना के प्रति सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अंडाल और इसके आस-पास के निवासियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया तथा अपील की कि हम सब मिल कर मितव्ययी और पर्यावरण हितैषी विद्युत उत्पादन की यात्रा को आगे बढ़ाएँ, हर घर तिरंगा के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ और एक उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अंडाल हाई स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, एवं देशबकती के विविध करकर्म ने दर्शकों का मन मोह लिया, परियोजना प्रधान एवं जेनेरल मैनेजर द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य के प्रस्तुतकर्ता को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सभी प्रस्तुतकर्ताओं ने अपने देशभक्ति गीत, नृत्य व रिसाइटेशन से पूरे समारोह में एक शमा बाँध दिया तथा सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा, महाप्रबंधक (परिचालन एवं परिसेवा) श्री सुधीर कुमार व्यास, महाप्रबंधक (एफजीडी) श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक श्री शिबानन्द सिंह, उपमहाप्रबंधक ( मानव सेवा) श्री अरिजीत मजूमदार, उपमहाप्रबंधक श्री राजेश लायक, इत्यादि ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए सभी देश वासियों को बधाई डी समारोह के सफल आयोजन में उप महाप्रबंधक (प्रशा./मा.सं.) श्री अरिजीत मजूमदार , सीनियर मैनेजर एचआर श्रीमति अनिर्बन पाल श्रीमती राशि अग्रवाल , श्री सुमित चक्रबोरती, पारिजात चकरबोरती, श्रीमती आकांक्षा , प्रबंधक (सीएसआर) श्री शमीम अहमद,ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?