मेजिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबद्ध पटाखे किये बरामद
बांकुडा(अमन राय) : बांकुड़ा जिला पुलिस की ओर से आगामी पूजा त्यौहारों को देखते हुए इलाके मे विशेष पुलिसिया अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में जिले के मेजिया थाना प्रभारी कौशिक हज़रा के नेतृत्व में इलाके मे विशेष पुलिस अभियान चलाया जा रहा था | इसी बिच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की क्षेत्र के एक दुकान में प्रतिबद्ध पटाखे बेचे जा रहे हैं | पुलिस ने देर ना करते हुए दुकान मे रेड करके करीब सत्तर हज़ार रुपए के प्रतिबद्ध पटाखे बरामद किए | मौके से पुलिस को विभिन्न प्रकार के प्रतिबद्ध पटाखे बरामद हुए हैं | ज्ञात हो की बांकूड़ा जिला पुलिस की ओर से आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार नाका चेकिंग एवं विशेष पुलिस अभियान चलाई जा रही है ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?