डीएसटीपीएस में विविध कार्यक्रमों सहित 76वाँ डीवीसी स्थापना दिवस समारोह संपन्न

अंडाल(अमन राय) दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में डीवीसी का 76वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़ें हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दिवस के शुभारंभ में डीएसटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने प्लांट परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के समक्ष डीवीसी ध्वज को फहराया। इस दौरान डीवीसी सॉन्ग बजता रहा। तदुपरांत डॉ. मेघनाथ साहा और भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रधान श्री झा ने समस्त डीवीसी परिवार के सदस्यों व देशवासियों को 76वें डीवीसी स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अपने गौरवमयी डीवीसी की 75 वर्षों की सफल यात्रा पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा निगम वक्त के साथ हर चुनौती का सामना करते हुए सदैव आगे बढ़ते रहा है। अपने विद्युत के उत्पादन, वितरण, पारेषण व सीएसआर दायित्वों के निर्वहन के साथ अनवरत राष्ट्र के विकास में अपना विशेष योगदान दे रहा है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निगम स्तर पर डीएसटीपीएस को वित्त वर्ष 2022-23 हेतु बेहतर प्लांट लेवेल परफॉर्मेंस के लिए द्वितीय तथा सीएसआर के क्षेत्र में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जिसे आज कोलकाता में प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देते हुए टीम भावना के साथ ईमानदारीपूर्वक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की। इसके बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर आस्मां में गुब्बारे छोड़े। परियोजना के महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री मनोज कुमार ठाकुर तथा पूर्व परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद प्रशासनिक भवन से दिव्यज्योति भवन तक परियोजना प्रधान सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियो ने मिलकर ‘रन फॉर डीवीसी’ का आयोजन किया। तदुपरांत प्लांट परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। मौके पर आमंत्रित सभी पूर्व परियोजना प्रधानों ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के उपरांत तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष में केक काटा गया तथा महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री ठाकुर ने आमंत्रित पूर्व परियोजना प्रधानों - श्री प्रबाल मुखर्जी, श्री सी..एस. त्रिपाठी, श्री एम. देबदास तथा श्री सुनील प्रसाद व विशिष्ट अतिथियों - श्री एस.के. सिन्हा व श्री ए. चक्रवर्ती को शॉल व मेमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया। प्रबंधक श्रीमती पुनम यादव ने आमंत्रित श्रीमती एम.के. ठाकुर व श्रीमती पी. देबदास महोदयों को शॉल व मेमेंटों से सम्मानित की। कार्यक्रम को उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार के नेतृत्व में प्रबंधक श्रीमती राशि अग्रवाल ने संचालित किया। इन सभी कार्यक्रमों को माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया जिसमें परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार व पूर्व परियोजना प्रधान श्री प्रतीक मंडल भी जुड़े और शुभकामनाएँ दीं। इस विचार-विमर्श सत्र के अंतर्गत परियोजना के विभिन्न अनुभागों ने अब तक की अपनी उपलब्धियों को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रथमतः हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने राजभाषा पर शब्दात्मक प्रस्तुति दी। उसके बाद श्री सौरभ भूईं व श्री लक्ष्मी नारायण ने परिचालन (यां.), श्री इन्द्रजीत मंडल ने वैद्युत (आईपीएच), श्री अरबिन्द कुमार यादव ने बॉयलर, मो. यासीन ने वैद्युत (ओपीएच), श्री बिपिन सिंह हरित ने वाटर पैकेज, एसके नजरूल इस्लाम व श्री अर्चिस्मन मंडल ने सी व आई, श्री सुखनाथ टोपो व श्री अनुराग कुमार ने एपीएच, श्री मनीष कुमार ने टीजी, श्री मनोज मंडल व संजीव बराट ने सिविल तथा श्री मुकेश कुमार व श्री अनुप घोष ने ईएमपीसी पर स्लाइड प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विभाग की तकनीकी उपलब्धियों को बताया। आशीर्वचन के क्रम में पूर्व परियोजना प्रधान श्री प्रबाल मुखर्जी, श्री सी..एस. त्रिपाठी, श्री एम. देबदास तथा श्री सुनील प्रसाद ने परियोजना प्रधान व उनके टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। उन सबों ने आशा व्यक्त की कि हमारे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने पूर्ण समर्पण के साथ आने वाले हर चुनौती का समाना करेंगे तथा डीवीसी को एक नये मोकाम हासिल करने में अपना पूरा योगदान प्रदान करेंगे। अंत में, महाप्रबध्ंधक (ओ व एम) श्री ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डीवीसी स्थापना दिवस समारोह के प्रत्येक कार्यक्रम में प्लांट के सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालय प्रधानों सहित अधिकाधिक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?