दुर्गापुर में रोजगार मेले का सफल आयोजन

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ):पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार तेजी से खुल रहे हैं। बुधवार को सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के बाद 309 योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियां शामिल हैं।पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पुन्नमबलम (IAS) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर डीसीपी रसप्रीत सिंह, आईपीएस,दुर्गापुर नगर निगम कमिश्नर आबुल कलाम आजाद इस्लाम, दुर्गापुर अनुमंडल अधिकारी अंकिता अग्रवाल सहित आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ना है। इसी विजन के तहत पूरे वर्ष इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है।जिलाधिकारी एस. पुन्नमबलम आईएएस ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं और कॉर्पोरेट सेक्टर के बीच एक सीधा और मजबूत सेतु का काम करते हैं। इससे उम्मीदवारों को बिना किसी मध्यस्थ के अपनी स्किल के अनुसार सही नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर मिलता है।दुर्गापुर में आयोजित यह रोजगार मेला एक बार फिर यह साबित करता है कि पश्चिम बंगाल सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। एक ही मंच पर 309 युवाओं को नौकरी मिलना न केवल उनके और उनके परिवारों के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास की दिशा में एक ठोस कदम भी है। इस तरह के आयोजनों के सालभर चलते रहने से निश्चित तौर पर स्थानीय युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पलायन की समस्या पर रोक लगेगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?