आईएसपी ने इन्वेंट्री घटाने के लिए एम जंक्शन के साथ किया एमओयू 

आईएसपी ने इन्वेंट्री घटाने के लिए एम जंक्शन के साथ किया एमओयू 

आसनसोल(अमन राय) : 7 जुलाई को सेल-आईएसपी ने एम जे वैल्यूमार्ट नामक नवीनतम ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से अपने इन्वेंट्री को कम करने के लिए एम जंक्शन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। आईएसपी सेल का पहला प्लांट बन गया है जिसने प्लांट के भीतर, अपने सहयोगी इकाइयों के बीच और अंततः ऑनलाइन मार्केट में सरप्लस, ऑब्सोलीट एवं निरर्थक (एसओआर) वस्तुओं की विजिबिलिटी बढ़ाकर अपने एसओआर का शोधन (लिक्विडेशन) करने के लिए एम जंक्शन के सहयोग से इस नई पहल की शुरुआत की है। 
शुक्रवार को निदेशक प्रभारी (आईएसपी एवं डीएसपी) बी पी सिंह सहित आईएसपी एवं एमजंक्शन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आईएसपी के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राजीव कुमार एवं एमजंक्शन के एमडी एवं सीईओ विनय वर्मा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
निदेशक प्रभारी बी पी सिंह ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि यह आईएसपी के सामग्री प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। हमारा मानना ​​है कि यह नई पहल हमें अपने इन्वेंट्री स्तर को कम बनाए रखने में मदद करेगी। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0