दुर्गापुर के तुलसीदास बॉयस क्लब का खुटी पूजा

दुर्गापुर के तुलसीदास बॉयस क्लब का खुटी पूजा

दुर्गापुर(अमन राय ) : दुर्गापुर के इस्पात नगरी स्थित तुलसी दास बॉयज क्लब का इस वर्ष दूसरा साल का दुर्गा पूजा होने जा रहा है | क्लब के सदस्यों में पूजा को लेकर काफी उत्साह है | पंडाल निर्माण कार्य खुटी पूजा के उपरांत शुरु हो गई. खुटी पूजा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. इस मौके पर स्थानीय लोग खूंटी पूजा में भाग लिये | तुलसीदास बॉयज क्लब की दुर्गा पूजा कमेटी की सहयोगी संस्था परी फाउंडेशन है | परी फाउंडेशन के संस्थापक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है | सभी सदस्य गण एवं स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है | उम्मीद है इस बार दुर्गा पूजा बड़ा ही शानदार होगा | उन्होंने समस्त दुर्गापुर वासियों को तुलसीदास बॉयज क्लब के इस दुर्गा पूजा पंडाल में आने का आह्वान किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0