डीवीसी अंडाल द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

डीवीसी अंडाल द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

 

अंडाल (अमन राय ):ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य देखभाल सीएसआर डीएसटीपीएस की सामाजिक एवं आर्थिक विकास के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। डीवीसी के मेडिकल मोबाइल यूनिट के मध्यमा से उपचार से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। और सीएसआर की इस स्वास्थ्य गतिविधि से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मेडिकल मोबाइल यूनिट साप्ताहिक आधार पर (सप्ताह में 5 दिन) 04 आउटरीच केंद्रों पर जाकर ग्रामीणों को बाहरी उपचार प्रदान कर रही है। इन 4 समूहों में लगभग 20000 आबादी वाले गांवों को शामिल किया गया है, इस वर्ष अब तक करीब 600 रोगियों का इलाज किया गया एवं मुफ्त दवाइयां दी गयी है।

अंडाल के आसपास के गांवों में सीएसआर डीएसटीपीएस के तहत स्वास्थ्य विकास गतिविधियों के क्रम में, अंडाल के नि: शुल्क प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए स्कूल स्वास्थ्य जांच शिविर की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।इस संबंध में आज 22 सितम्बर 2022 को अंडाल ग्राम फ्री प्राइमरी स्कूल में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस विद्यालय के 148 छात्रों को त्वचा रोग, कृमि जैसी कुछ सामान्य बीमारी का पता चला है. डीवीसी डीएसटीपीएस डिस्पेंसरी, डीसीएओ डॉक्टर डी एस मंडल के दिशा निर्देशों में डॉक्टर यु बनर्जी की अगुवाई में डॉक्टर , फार्मासिस्ट टीम द्वारा स्कूल के विभिन्न क्लास के आयु वर्ग 4-9 वर्ष के बच्चों को विटामिन, बुखार, खांसी और सर्दी , पेट की समस्या, चार्म रोग और अन्य जल जनित बीमारियों को अच्छी तरह से देखा एवं बच्चों को उचित सलाह और मुफ्त में दवा एवं स्नैक्स पैकेट एवं हाथ धोने के लिए साबुन प्रदान किया गया.

स्कूली बच्चों के स्वस्थ्य जांच शिविर का सफल सञ्चालन डीएसटीपीएस सीएसआर के प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद ने किया , शिविर को लेकर बच्चों में काफी उत्साह एवं स्कूल के प्रधानाचार्य , अंडला ग्राम पंचायत एवं शिक्षको का भरपूर सहयोग मिला | कैप को आयोजित करने में डिस्पेंसरी से , एस पी महतो एवं प्रदीप दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0