धेमोमेन कोलियरी के राम मंदिर पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़ आस्था का सैलाब

धेमोमेन कोलियरी के राम मंदिर पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़ आस्था का सैलाब

आसनसोल।_ दुर्गा पूजा के पंडालों के उद्घाटन के बाद से ही पूरे पश्चिम बंगाल में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर पंडाल भक्ति, रोशनी और संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा है और मां के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा पड़ा है।इसी क्रम में अगर बात करें आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी की, तो यहां बने भव्य राम मंदिर थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल में भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। पंडाल की भव्यता और मां की दिव्य प्रतिमा को देखने के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ढाक की थाप और शंखनाद से पूरा धेमोमेन क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।इस पावन अवसर पर स्थानीय समाजसेवी युवा बी के यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। धेमोमेन के इस ऐतिहासिक भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि हमारी संस्कृति आज भी कितनी जीवंत है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0