डीवीसी के प्रगति का संदेश लेकर डीएसटीपीएस अंडाल पहुंचे डीवीसी के पूर्व संयुक्त सचिव विश्वजीत सेन

डीवीसी के प्रगति का संदेश लेकर डीएसटीपीएस अंडाल पहुंचे डीवीसी के पूर्व संयुक्त सचिव विश्वजीत सेन

दुर्गापुर : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के उत्तरोत्तर प्रगति व उज्जवल भविष्य का संदेश लेकर तिलैया से 30 जून को 650 किलोमीटर यात्रा कर 7 जुलाई को डीवीसी स्थापना दिवस पर डीवीसी मुख्यालय पहुंचने का संकल्प लेकर साईकिल यात्रा करते हुए आज छठें दिन डीएसटीपीएस अंडाल पहुंचे डीवीसी के पूर्व संयुक्त सचिव विश्वजीत सेन। 62 वर्षीय श्री सेन डीवीसी से 2018 में स्वेच्छा सेवानिवृत्त हुए थे । पावर परियोजना डीएसटीपीएस अंडाल पहुंचने पर श्री सेन का प्रभारी परियोजना प्रधान व मुख्य अभियंता प्रचालन व अनुरक्षण सुकुमार साहा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर श्री सेन को प्रभारी परियोजना प्रधान श्री साहा ,उप मुख्य अभियंता शिवानंद सिंह ,अरिजीत मजूमदार ,मलय पात्रो ,राजेश लायक, अक्षय कुमार व उप महाप्रबंधक( मानव संसाधन) विश्वनाथ जोआरदार ने उत्तरीय पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अपनी यात्रा के संदर्भ में श्री सेन ने कहा कि वह केटीपीएस कोडरमा, हजारीबाग ,बोकारो थर्मल ,चंद्रपुरा थर्मल ,मैथन मेजिया थर्मल होते हुए हुए आज डीएसटीपीएस अंडाल पहुंचे हैं। आज ही वे डीटीपीएस के लिए प्रस्थान कर जाएंगे डीटीपीएस में रात्रि विश्राम के उपरांत कल ( बुधवार) अहले सुबह 150 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर कोलकाता के करीब पहुंच जाएंगे ।उनका लक्ष्य 7 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे तक डीवीसी मुख्यालय पहुंचने का है ,जहां वे अध्यक्ष डीवीसी को तिरंगा झंडा व डीवीसी का फ्लैग सौपेंगे श्री सेन ने यात्रा के दौरान आम लोगों को डीवीसी से परिचित कराना उद्देश्य बताया एवं कार्बन मुक्त परिवेश का संदेश भी साइकिल यात्रा का उद्देश्य बताया ।उन्होंने आगे कहा कि वे जहां से भी गुजरते लोग उन्हें प्रोत्साहित करते हैं जिससे उनका जोश व उत्साह और भी बढ़ जाता था। मौके पर उप मुख्य अभियंता देव कांति गुप्ता ,अधीक्षण अभियंता मुद्दसर जावेद, परवेज आलम, संजीव बराट, सूरज कुमार ,aसीएसआर विभाग के प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद आदि अन्य प्रमुखत: मौजूद थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0