पुरुलिया जिला पुलिस की मानवता
पुरुलिया (अमन राय):पश्चिम बंगाल की दुर्गापूजा विश्व प्रसिद्ध है. यहां लोग दुर्गापूजा की तैयारियां महीनों पहले से करते हैं. नए वस्त्र पहनकर अपने सगे संबंधी दोस्तों के संग पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए लोग निकलते हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके पास इतने बड़े त्यौहार में नए वस्त्र खरीदने के पर्याप्त संसाधन नहीं है.

ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए पुरुलिया जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे असहाय लोगों को नए वस्त्र देने के लिए संकल्पित दिख रही है.इसी क्रम म पुरुलिया जिला पुलिस की पहल एवं मानबाजार थाना प्रबंधन के तहत आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर मनबाजार थाना परिसर में कपड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .इस भव्य अवसर पर जिला एसपी एस. सेल्वामुरुगन के अलावा कई पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में साबर समुदाय के बीच साड़ी, धोती, लुंगी एवं बच्चों के वस्त्र का वितरण किया गया. अंत में पुलिस अधिकारियों ने करीब 250 ग्रामीणों के साथ भोजन किया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?