यूको बैंक द्वारा प्रधान मंत्री स्वनिधि ऋण स्वीकृति पत्र वितरण एवं डिजिटल ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

दुर्गापुर(अमन राय): देश भर में चल रहे प्रधान मंत्री स्वनिधि अभियान के अंतर्गत यूको बैंक दुर्गापुर स्टील सिटी शाखा द्वारा दिनांक 28-07-2023 को शाखा परिसर में प्रधान मंत्री स्वनिधि ऋण स्वीकृति पत्र वितरण एवं डिजिटल ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,दुर्गापुर नगर निगम से सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती वासवती राय एवं कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर श्रीमती रीना बोराल विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं। कार्यक्रम में 20 लाभुकों को अंचल प्रमुख श्री लोकेश कुमार द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | साथ ही व्यापार के सुगम संचालन हेतु लाभुकों को क्यू आर कोड भी दिया गया । अंचल प्रमुख ने अपने संबोधन में इस योजना के महत्व पर प्रकाश डाला एवं ऋण राशि के सही उपयोग एवं ससमय पुनर्भुगतान द्वारा इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया शाखा प्रमुख श्री संतोष वर्मा ने लोगों को बैंक द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित ग्राहकों से उनके विचार, योजना से उनकी अपेक्षाएं, समस्याएं, सुझाव, उनकी सफलता आदि के बारे भी जानकारी ली गई। मौके पर लाभुकों एवं ग्राहकों के अलावा मुख्य प्रबंधक श्री सुजय बिस्वास, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीकांत मंडल एवं शाखा के अधिकारीगण भी विशेष रूप से मौजूद थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?