पुलिस की सक्रियता से मिल रही सफलता

बीरभूम (अमन राय) :बीरभूम जिले के सदाईपुर थाने की पुलिस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है. क्षेत्र में लगातार पुलिसिया पेट्रोलिंग की जा रही है.ताकि कोइ अप्रिय घटना ना हो सके. पुलिस के इसी मुस्तैदी का नतीजा है कि क्षेत्र में कई आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं. हाल ही में थाने क्षेत्र मे कुछ शातिर अवैध बालू की तस्करी को अंजाम दे रहे थे.पुलिस ने दबिश देकर कई बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा था.थाना प्रभारी के सख्त दिशा निर्देशानुसार थाने के पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त लगा रही थी. इसी बीच पुलिस को और एक सफलता मिली पुलिस ने 10 अवैध कोयले से लदी मोटरसाइकिल पुलिस ने जफ्त किया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस अब इस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?