बीरभूम जिला पुलिस की पैनी नजर

बीरभूम जिला पुलिस की पैनी नजर

दुबराजपुर(अमन राय) : बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके. इसी बीच पुलिस को इस बात की खबर मिल रही थी की कुछ शातिर अपराधी खड़ी लोरी एवं डंपर से तेल चोरी कर रहे है | पुलिस को इसकी खबर मिलते ही पुलिस इस विषय पर जांच कर रही थी. जांच के दौरान इस मामले में दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा है |अपराधियोे का नाम शेख सोफिउदिन एवं हरिचरण गोराई है | यह जिले के ख्यारासोल ब्लॉक के काकोर्टला ग्राम एवं दुबराजपुर ब्लॉक के गोकुरुल ग्राम के निवासी है | पुलिस को इनके पास से तेल के जरकिन मिले है | पुलिस इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह तेल लेकर यह लोग कहां बेचते थे इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0