बंगाल डिजिटल मीडिया फाउंडेशन का वार्षिक कार्यक्रम

बंगाल डिजिटल मीडिया फाउंडेशन का वार्षिक कार्यक्रम

दुर्गापुर (अमन राय ): पश्चिम बंगाल डिजिटल मीडिया फाउंडेशन का वार्षिक कार्यक्रम दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित मांगलिक हॉल में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सौरभ चटर्जी, एडीडीए के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता, एसडीआईसीओ नरेंद्रनाथ दत्ता,डीएमसी के प्रशासक

आनंदिता मुखर्जी के अलावा और भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई.अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के अलावा विभिन्न संस्थान के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इसके अलावा इस मंच से प्रतिभावान व्यक्तित्व को भी सम्मानित किया गया. इसके बाद गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया. आये अतिथियों ने डिजिटल मीडिया के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी. सभी ने डिजिटल मीडिया के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों को संस्था के महासचिव मनोज सिंघो ने धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0