अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र आसनसोल रेल मंडल लगाएगा डिजिटल शिविर
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत मंडल में 1 से 30 नवंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।रेलवे के लेखा विभाग द्वारा कार्मिक विभाग के सहयोग से लगने वाले इन शिविरों में चेहरे के प्रमाणीकरण (Face Authentication) तकनीक से मिनटों में जीवन प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 2 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय और एसबीआई मुख्य शाखा, आसनसोल से होगी। इसके बाद दुर्गापुर, अंडाल, बराकर, मधुपुर, विद्यासागर, पानागढ़, जसीडीह और सीतारामपुर समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर शिविर लगेंगे।इसके अलावा पूरे नवंबर माह में हर कार्यदिवस पर DRM कार्यालय आसनसोल में विशेष सहायता केंद्र भी काम करेगा, जहां पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण और आधार फेस RD ऐप के जरिए प्रमाण-पत्र बनाने में मदद दी जाएगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?