महंगाई के खिलाफ दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली
दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर बेलगाम महंगाई एंव केंद्र व राज्य सरकार की उदासीनता के विरोध में दुर्गापुर के रघुनाथपुर इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जो वार्ड नंबर 1 के विभिन्न इलाकों का दौरा किया, इस रैली में उपस्थित होकर रैली का नेतृत्व किए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय ने। इस रैली में उपस्थित थे इंटक नेता राणा सरकार, दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के चेयरमेन अमल हलदर, दुर्गापुर 2 ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राबिन चटर्जी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अनुपम साई सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता इस रैली में भाग लिए. इस रैली के अंत में तरूण राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''वर्तमान समय में आम आदमी का जीवन बेलगाम महंगाई की गिरफ्त में है, केंद्र और राज्य सरकार इस महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है, हम कांग्रेस के सिपाही के रूप में आम आदमी के साथ खड़े हैं और मैं सहमत हूं, अगर महंगाई पर तुरंत काबू नहीं पाया गया तो हम बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।''

Click Here to Visit
What's Your Reaction?