बीरभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

बीरभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

 बीरभूम ( अमन राय): अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं. इस कथन को सच साबित किया है बीरभूम जिला पुलिस ने मामला है पुलिस को एक गोपनीय सूत्रों से पता चला क्षेत्र में हथियार की खरीद-फरोख्त होने वाली है. जिला पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने की पूरी योजना बनाई जाती है. जिसमें दुबराजपुर थाना, शांतिनिकेतन थाना, सहित कई सीनियर ऑफिसर इस टीम का नेतृत्व दे रहे थे. जिला एसपी नगेंद्रनाथ त्रिपाठी आईपीएस ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर नाका चेकिंग लगाई गई. उसके बाद शांतिनिकेतन के पास घेराबंदी कर शातिर शेख रमजान को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही. पुलिस की तत्परता एवं कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि पुलिस ने इस शातिर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से तीन आरडी के अलावा 06 सुरक्षित फायर हथियार सहित कई और चीजें बरामद की है. पुलिस अब इसको गिरफ्तार करने के बाद इसकी केस हिस्ट्री को खंगाल रही है. पुलिस इससे अब यह पता करेगी कि यह हथियार कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई देता था. इसके अलावा पुलिस अब इसके बाकी साथियों का भी पता लगाएगी ताकि इस पूरे गैंग को नेस्तनाबूद किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0