पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा की धूम
बांकुड़ा(अमन राय ): पश्चिम बंगाल के दुर्गापूजा पंडालों का जैसे-जैसे उद्घाटन हो रहे हैं. दर्शनार्थी भी पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए पंडालों में आने का कारवां शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में भी पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया जा रहा है . पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर दर्शनार्थियों को पंडाल तक पहुंचने एवं प्रतिमा दर्शन में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इस विषय को ध्यान में रखते हुए, जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं. जिला एसपी वैभव तिवारी खुद क्षेत्र के विभिन्न पंडालों के विधि व्यवस्था पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. जिला एसपी वैभव तिवारी ने पंचमी के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा मंडप में उत्साहवर्धन करने पहुंचे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?