डीएसटीपीएस डीवीसी अंडाल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता रैली एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
अंडाल : स्वच्छता पखवाड़ा (16 मई – 31 मई 2026) के अंतर्गत दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी), दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस), अंडाल द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को प्रातः 09:30 बजे स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान (श्रमदान) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

यह रैली डीएसटीपीएस प्लांट गेट से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट अंडाल मोड़ गाँव क्षेत्र तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री ऐल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, डीएसटीपीएस ने किया। इस अवसर पर श्री सुखदेव खान, वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री एस. आर. पांडा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), श्री राजेक कुमार लायक, महाप्रबंधक (एएमएस) तथा श्री श्रीकांत गेडाला, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें डीवीसी कर्मचारी, अधिकारी, संविदा कर्मी, सफाई कर्मचारी, सीआईएसएफ कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। अंडाल ग्राम हाई स्कूल के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलायी।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”, “स्वच्छता ही सेवा है” तथा “अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक प्रदूषण से बचने का संदेश दिया।

रैली से पहले प्लांट गेट ले आस पास के सार्वजनिक क्षेत्रों में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों से कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए श्री अनिल कुमार जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण समाज के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विशेषकर छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के सशक्त संदेश के साथ हुआ। डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 31 मई 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?