बुदबुद थाना पुलिस बनी मिसाल मुर्शिदाबाद के लापता युवक को परिजनों से मिलाया

बुदबुद थाना पुलिस बनी मिसाल मुर्शिदाबाद के लापता युवक को परिजनों से मिलाया

 पश्चिम बर्दवान (तारकेश्वर राय): जब पुलिस की बात आती है तो अक्सर सख्ती और कानून-व्यवस्था की छवि सामने आती है, लेकिन कई बार पुलिस का मानवीय चेहरा भी समाज के सामने आता है जो दिल जीत लेता है, ऐसा ही एक सराहनीय कार्य कर दिखाया है आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन बुदबुद थाना पुलिस ने, जहाँ थाना प्रभारी लालटू पाखिरा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुर्शिदाबाद के खरग्राम थाना क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता युवक शाहीन मोमिन को, जो पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था और भटकते हुए बुदबुद थाना क्षेत्र में पहुंच गया था, अपनी कस्टडी में लेकर रात भर उसकी देखभाल की और उससे परिजनों का संपर्क हासिल कर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद उसके मौसेरे भाई मसीउर रहमान मोमिन के थाने पहुंचने पर सभी औपचारिकताओं के बाद युवक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया, परिजनों ने थाना प्रभारी लालटू पाखिरा सहित पूरी बुदबुद थाना टीम की इस पहल की जमकर सराहना की है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0