डीएसटीपीएस में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव

डीएसटीपीएस में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव

अंडाल : भारत के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दमोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस) में दिनांक 07 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को टेक्निकल बिल्डिंग (भूतल) में एक विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:50 बजे हुआ। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना के साथ हमारे राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्”, जिसे बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था, की ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम प्रवेश साह, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एचओपी), डीएसटीपीएस ने की। इस अवसर पर श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री सुखदेव खान, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम), श्री एस. आर. पांडा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), तथा श्री श्रीकांत गेडाला, डीजीएम (एचआर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सीआईएसएफ डीएसटीपीएस यूनिट के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित थे।अपने संबोधन में श्री राम प्रवेश साह ने “वंदे मातरम्” के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा है और आज भी यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साही सहभाग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में लगभग 100 डीवीसी कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति, एकता और उत्साह से भर गया।यह आयोजन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक सार्थक श्रद्धांजलि सिद्ध हुआ, जिसने सभी को देशभक्ति, सत्यनिष्ठा और समर्पण जैसे मूल्यों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने की प्रेरणा दी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0