राजीव गांधी के जन्मदिन पर दुर्गापुर में युवा कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा

राजीव गांधी के जन्मदिन पर दुर्गापुर में युवा कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा

संवाददाता, दुर्गापुर : मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को इस्पात नगर स्थित ए जोन संडे क्लब के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम राजीव गांधी स्मृति मंच द्वारा निर्देशित एवं पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस कमेटी की पहल पर आयोजित की गई थी।इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरूण रॉय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमल हलदर, इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, संगठन के युवा नेता सुब्रत घोष, तुषार घोष, सुरजीत भट्टाचार्य और संगठन के अन्य कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे। इस दिन को पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां राजीव गांधी के चित्र पर माला चढ़ाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली। वह 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। दुर्गापुर स्टील सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरूण रॉय ने अपने भाषण में कहा, राजीव गांधी भारत के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय अखंडता और शांति बनाए रखना चाहते थे और शेष विश्व में सद्भावना दूत के रूप में जाने गये। छोटी उम्र से ही उनकी सोच आधुनिक थी और उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहलों के माध्यम से एक विकसित राष्ट्र की अवधारणा को आगे बढ़ाया। उन्होंने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में हमें राजीव गांधी जैसे आधुनिक विचारधारा वाले नेता की बहुत कमी महसूस हो रही है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0