पुरुलिया जिला पुलिस की योजना प्राप्ति की हो रही है प्रशंसा

पुरुलिया (अमन राय ):पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा नियमित रूप से चलाए जा रहे अभियान "प्राप्ति" के तहत खोए हुए मोबाइल हैंडसेट को उनके असली मालिकों को सौंपा जा रहा है. इसी क्रम में इस वर्ष चौथे चरण में 715 मोबाइल उनके असली मालिक को लौटाया गया. इसके पहले तीन चरणों में 400, 275 और 385 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपी जा चुके हैं. पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए मोबाइल बरामद करती है. तत्पश्चात जांच पड़ताल के बाद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा जाता है. इसी क्रम में जिला पुलिस लाइन मे एक कार्यक्रम के तहत जिले के एसपी के हाथों से असली मालिकों को उनके मोबाइल फोन दिए गए. मोबाइल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया. पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस योजना की तारीफ पूरे जिले भर में हो रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?