श्री सतीश चंद्र दुबे माननीय कोयला राज्य मंत्री भारत सरकार का ईसीएल दौरा
साकतोड़िया(अमन राय) दिनांक 20.09.2024 को माननीय कोयला राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री सतीश चंद्र दुबे के ईसीएल में राजमहल क्षेत्र आगमन पर उनका स्वागत मो. अंज़र आलम, निदेशक (वित्त/कार्मिक), ईसीएल एवं श्री ए. एन. नायक, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राजमहल क्षेत्र ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। इस दौरान माननीय मंत्री महोदय ने राजमहल परियोजना की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात, आज दिनांक: 21.09.2024 को प्रातः कालीन, 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' के तहत राजमहल हाउस के प्रांगण में माननीय मंत्री महोदय के शुभ हाथों से पर्यावरण के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस दौरे के दोरान ईसीएल मुख्यालय व राजमहल क्षेत्र के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?