संगीत सभा संम्पन्न

संगीत सभा संम्पन्न

 दुर्गापुर(अमन राय) : दुर्गापुर के चिल्ड्रेन अकादमी में 'आलाप' संस्था द्वारा आयोजित संगीत सभा में विभिन्न कलाकारों ने हिस्सा लिया । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मंदिरा बनर्जी के सरस्वती वंदना से हुई । तत्पश्चात दीपतेन्दु विकास कर ,सोमा घोषाल, अंकिता पाल, ज्योत्सना चटर्जी, मधुमिता मित्रा तथा उज्ज्वल दत्ता ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया । तबले पर संगत ,श्री पाँचू गोपाल बनर्जी, रणजीत कुमार, असित पाल,जयन्त चौधरी, हरिसदन बनर्जी, मानस मित्र आदि ने की ,वहीं हार्मोनियम पर संगत देवोत्तम एवं सुरेश शर्मा ने की | इस अवसर पर दुर्गापुर के प्रतिष्ठित संगीत गुरु बिमल मित्र ,प्रवीण कुमार मिश्र ,तबला वादक सौमित्रजीत चटर्जी, पिनाकी चक्रबर्ती के अलावे सैकडों सुधि स्रोता मौजूद थे । 'आलाप ' संगीत संस्था के संस्थापक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0