स्टील टाउनशिप के भारती में किया गया वस्त्र वितरण

स्टील टाउनशिप के भारती में किया गया वस्त्र वितरण

दुर्गापुर न्यूज़ :स्टील टाउनशिप के चार नंबर वार्ड स्थित भारती रोड मे लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण किए गए. इस दौरान महिलाओं को साड़ी दी गई वहीं पुरुषों को लूंगी प्रदान की गई. इलाके के समाज सेवी व टीएमसी एससी, एसटी के जिला कॉमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर आजाद सिंह के नेतृत्व में यह वस्त्र वितरण का पुनीत कार्य किया गया. इस मौके पर आजाद सिंह ने बताया इस कार्यक्रम में सांसद कीर्ति झा आजाद की महत्वपूर्ण योगदान था. इसके अलावा डीएमसी चेयरपर्सन आनंदित मुखर्जी ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दी है. वस्त्र वितरण के इस कार्यक्रम में इलाके के लोगों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया. काली पूजा दीपावली एवं छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए किए गए इस वस्तु वितरण कार्यक्रम में रीना चौधरी, समाजसेवी रविंद्र वाल्मीकि आदि उपस्थित थे. जरूरतमंद लोगों ने वस्त्र पाकर आजाद सिंह को तहे दिल से धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0