स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत डीएसटीपीएस द्वारा ग्रामीणों का स्वस्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत डीएसटीपीएस द्वारा ग्रामीणों का स्वस्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति सजग रहना आवश्यक - सुधीर कुमार झा

अंडाल(अमन राय): दामोदर घाटी निगम की अंडाल स्तिथ इकाई दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र इन दिनों विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा (16 मई – 31 मई ) एवं मिशन लाइफ- ( पर्यावरण के लिए जीवन शैली ) ( 17 मई से 05 जून) के दुराण उत्साहपूर्वक पालन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 20 मई को स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के अनुरूप सीएसआर के तहत डीएसटीपीएस डिस्पेंसरी और फोर्टिस अस्पताल कोलकाता की मदद से कुठिरडंगा श्रीरामपुर गांव में सामान्य स्वास्थ्य जांच , रक्त शर्करा, बीपी , ईसीजी जांच , आँख जांच , स्वास्थ्य स्वच्छता और अच्छी खान-पान की आदतों, स्वस्थ भोजन आदि के लिए जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा की अगुवाई में डीजीएम (मासा) श्री अरिजीत मजूमदार, उपमुख्य अभियंता श्री शिबानन्द सिंह, जिला परिषद् कोमेंटर कंचन मित्र, जिलापरिषद कर्माध्यक्ष श्रीमती मिनाती हज़रा, डीसीएमओ डॉक्टर किशन मंडल , एमओआईसी डॉक्टर देबाशीष दास की उपस्थिति में फोर्टिस हॉस्पिटल कोलकाता के डॉक्टर शुभाष मंडल एवं संजीब कुमार घोष की टीम एवं डीएसटीपीएस डिस्पेंसरी की टीम की द्वारा लोगो को स्वस्थ्य के प्रति स्वच्छता और अच्छी खान-पान की आदतों, स्वस्थ भोजन आदि के प्रति जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए जागरूक किया गया। इस जाँच शिविर में करीब 80 ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियो मसलन सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, किर्मी, दाँत दर्द, पेट की समस्या, चार्म रोग, स्वास्थ्य जांच , रक्त शर्करा, बीपी ईसीजी जांच आँख जांच इत्यादि बीमारियो को अच्छी तरह से देखा गया एवं उचित सलाह और मुफ्त में दवा दी गयी। कार्यक्रम का संचलान सीएसआर प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद , मैनेजर असैनिक श्री मुकेश प्रसाद सिंह, मैनेजर ( विद्युत्) श्री अनूप घोष, द्वारा किया गया और ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने , स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रति किया और ग्रामीणों को पोस्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक जांनकारी दी गया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0