दुर्गापुर एनटीएस पुलिस को मिली कामयाबी शातिर गिरफ्तार

दुर्गापुर एनटीएस पुलिस को मिली कामयाबी शातिर गिरफ्तार

दुर्गापुर (अमन राय):न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत एक निजी कॉरपोरेट स्टील फैक्ट्री में चोरी के प्रयास और सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटना की जांच के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, सोनू चौधरी और सुभाष चौधरी हैं. गिरफ्तार सभी लोग वारिया माना इलाके के रहने वाले हैं. मंगलवार की रात न्यू टाउनशिप थाना और डीटीपीएस चौकी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस अभियान में चार अपराधीयो को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अपराधियों को पुलिस रिमांड में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस अब इनके गैंग के बारे में पता कर रही है साथ ही इनके ट्रैक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0