हेल्थ चेकअप का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय): केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर में कावा शाखा द्वारा ग्रुप केन्द्र के मनोरंजन कक्ष में चिकित्सा जाँच का शिविर का आयोजन दिनांक 18/12/2022, रविवार को किया गया। इसमें शौपर्स ड्रग मार्ट, सागरभांगा, दुर्गापुर से आये श्री पंकज सरकार, श्री प्रसुन्न सरकार, शुभ सेठ, प्रीतिका सरकार सेठ, डा० प्रशान्त कुमार (स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिकित्सा), डा० सौगातो कुमार सरकार ( ग्यानो), डा0 विभूति (आंतरिक चिकित्सा), श्री आलोक कुमार, डा० निलोतपाल भट्टाचार्य (श्वसन चिकित्सा विभाग) डा० नित्यानन्द मंडल (श्वसन चिकित्सा विभाग), डा0 बताती दत्ता (आहार विशेषज्ञ चिकित्सा) इत्यादि की टीम जॉच / ईलाज के लिए मौजूद थे। जहाँ सीआरपीएफ जवानों, ग्रुप केन्द्र परिसर में रह रहे परिवारजनों एवं रिटार्यड कार्मिकों कों हेल्थ चेक अप में जैसे- ब्लड जॉच, शुगर जॉच, केएफटी० जॉच इत्यादि मुफ्त में कराया गया। इस ग्रुप केंन्द्र के जवानों, परिवारजनों एवं रिटार्यड कार्मिकों ने इसका पूरी तरह से लाभ उठाया ।

मौके पर ग्रुप केन्द्र केरिपुबल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य, कमाण्डेण्ट श्री राम निवास शेखू, उप कमा० श्री संदीप, सहा0 कमा0 श्री विजय प्रकाश, निरी0 / जीडी नवीन निशांत, सउनि० एस०के०सुमन एंव हॉस्पीटल ग्रुप केन्द्र केरिपुबल दुर्गापुर के कर्मचारीयों का योगदान सरहानीय रहा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?