कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में नवागत डॉक्टर का स्वागत 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में नवागत डॉक्टर का स्वागत 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में नवागत डॉक्टर का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया। उल्लेखनीय है कि नवागत चिकित्सक के रूप में डॉ॰ राजदीप घोष ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में योगदान दिया। श्री घोष का अभिनंदन करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में इनके आगमन से चिकित्सा संबंधी गतिविधियों में अभिवृद्धि होगी और यहाँ की चिकित्सा व्यवस्था को बल मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, क्षेत्रीय अभियंता श्री गौतम घोष व पड़सिया खान समूह के अभिकर्ता श्री मधुसूदन सिंह मौजूद रहे और उन्होंने भी नवागत डॉक्टर को बधाई और शुभकामना दी। इस पर श्री घोष ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2